लखनऊ  । ‘आरोग्य दर्पण’ के तत्वाधान में बेटियों को आत्म निर्भर बनाने और आम जनमानस में जागरूकता हेतु बीते दिनों कलाम सेंटर, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में ‘स्वावलंबित बेटी-समर्थ बेटी’ विषय पर कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी जिसमें समाज के लब्ध प्रतिष्ठित बुद्धजीवियों ने अपने अपने विचारों से बेटियों के स्वावलम्बन पर जोर दिया ताकि बेटियां अपने पैरों पर खड़ी होकर देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें  । भारत के कोने कोने से विभिन्न क्षेत्रो से आई बेटियों को उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु ‘मैं हूँ बेटी अवार्ड्स’ से सम्मानित भी किया गया. सम्मान पाने वाली प्रतिभाओ में ऐश्वर्या कपूर – दिल्ली, ऐश्वर्या तिवारी – ललितपुर, अनामिका चक्रवर्ती – छत्तीसगढ़, अनीता तिवारी – कानपुर, अन्नू कपूर – गुडगाँव, अरुणा सिंह – कानपुर, बिंदु पाण्डेय ‘विजेता’ – मध्य प्रदेश, डॉ अंजुल कंसल- मध्यप्रदेश, डॉ जाग्रति सिंह – कानपुर, डॉ जया राजपूत – कानपुर, डॉ मंजू रानी – दिल्ली, डॉ राधा शाक्य – कानपुर, डॉ सौम्या शुक्ला – उड़ीसा, डॉ सुधा चैहान – मध्य प्रदेश, इंदु सिंह – मध्य प्रदेश, कादम्बिनी पाठक – दिल्ली, कृतिका राजपूत – कानपुर, कुलसूम रिजवी – लखनऊ, नेहा त्रिपाठी – लखनऊ, ममता सिंह – गाजियाबाद, मीता राॅय – गाजियाबाद, रंजना श्रीवास्तव – कानपुर, रेखा बब्बल – मुम्बई, ऋचा तिवारी – कानपुर, रीता प्रकाश – लखनऊ, संगीता राज – दिल्ली, सरिता यश भाटिया – दिल्ली, शबाना खान – दिल्ली, शबनम शेख – उन्नाव, शालिनी गुप्ता – लखनऊ, श्रेया शुक्ला- झाँसी, सुचि कृष्णन – दिल्ली, सुषमा भंडारी – दिल्ली, विपनेश माथुर – दिल्ली । समारोह के अतिथि श्री हरगोविंद कुशवाहा, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्री राजबहादुर सिंह चंदेल, वरिष्ठ सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, श्रीमती प्रीता हरित, कमिश्नर, इनकम टैक्स दिल्ली, डॉ विनोद जैन, डीन, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ, श्री राकेश राजपूत फिल्म अभिनेता थे । समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के चेयरमैन रामप्रकाश वर्मा व स्वागत महासचिव नवीन चंद्र शुक्ला तथा संचालन शालिनी गुप्ता ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>